नमन ओझा ने अंपायर को दिखाई अंगुली, 20 मिनट तक मैच रहा बाधित
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Zee News - India.com
भारतीय टीम से बाहर चल रहे बल्लेबाज नमन ओझा विजय हजारे ट्रॉफी के मैच के दौरान उस समय विवादों में आ गए, जब उनके खराब मैदानी बर्ताव के चलते मैच 20 मिनट तक रुका रहा। बावजूद इसके उनकी टीम को हार मिली। दिल्ली ने गुरुवार को विजय हजारे ट्रॉफी के ग्रुप बी मैच में मध्य प्रदेश को 75 रन से हरा दिया। आपको बता दें कि मैच के दौरान नमन ओझा ने अंपायर के फैसले को लेकर उन्हें अंगुली दिखाई जिसके चलते स्थिति तनावपूर्ण बन गई और मैच करीब 20 मिनट तक रुका रहा।
