नाना पाटेकर ने तनुश्री दत्ता के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, भेजा नोटिस
Kapil Chauhan
News Editor
एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने एक्टर नाना पाटेकर पर 'हॉन ओके प्लीज' फिल्म की शूटिंग के दौरान शोषण करने का आरोप लगाया है। इस केस में नाना ने कहा था कि वो तनुश्री पर जल्द ही कानूनी कार्यवाई करेंगे। ऐसे में नाना पाटेकर के वकील ने कहा कि तनुश्री के आरोप गलत हैं और वो झूठ बोल रही हैं। इसलिए उन्हें हमारी तरफ से नोटिस भेजा जा रहा है। हम उन्हें आज शाम तक नोटिस भेज देंगे। इसके जरिए हम उनसे उनकी गलत बयानों के लिए माफी मांगने की बात कह रहे हैं।
