बलात्कार केस में आसाराम का बेटा नारायण साईं दोषी साबित, 30 अप्रैल को होगी सजा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आसाराम के बेटे नारायण साईं को बलात्कार मामले में आज दोषी करार दिया गया। सूरत की सेशन कोर्ट ने ये फैसला सुनाया। इस मामले में सजा का ऐलान 30 अप्रैल को होगा। अपने पिता की तरह ही नारायण सितंबर 2013 से जेल में हैं। उस पर उन दो बहनों में से एक से दुष्कर्म का आरोप है, जिनमें से बड़ी बहन ने उसके पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था।
