छत्तीसगढ़: नारायणपुर में 62 नक्सलियों ने हथियारों के जखीरे संग किया सरेंडर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter @ANI
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में पुलिस ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत बड़ी सफलता मिलने का दावा किया है। पुलिस का कहना है कि घोर नक्सल प्रभावित नारायणपुर के अबूझमाड़ इलाके के सोनपुर में 62 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। 62 नक्सलियों का एक साथ समर्पण करना पुलिस की एक बड़ी उपलब्धि है। पुलिस के मुताबिक नक्सलियों ने बस्तर आईजी विवेकानंद सिन्हा के सामने सरेंडर किया। इससे पहले नक्सलियों ने 51 भरमार बंदूक से साथ समर्पण किया है।
