Jet Airways ने कर्मचारियों को भावुक पत्र लिखकर की साथ देने की अपील
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
जेट एयरवेज इन दिनों वित्तीय संकट से गुजर रही है। ऐसे में कल अपने पद से हटने की बात कह चुके चेयरमैन नरेश गोयल ने इस मुश्किल वक्त में कर्मचारियों से कंपनी के साथ रहने की बात कही। उन्होंने एक भावुक पत्र में कहा- वो कंपनी को बचाने के लिए कोई भी ‘बलिदान’ करेंगे। कंपनी को बचाने के लिए बनाई गई स्ट्रेटजी के बारे में कर्मचारियों को समय-समय बताते भी रहेंगे। जेट एयरवेज के कर्ज के समाधान को शेयरधारकों और निदेशक मंडल ने मंजूरी दी है।
