चांद पर नहीं दिखा विक्रम लैंडर, नासा वैज्ञानिक बोले-अक्टूबर में फिर करेंगे कोशिश
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@NASA
इसरो के चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर को नासा का LRO चांद पर नहीं खोज पाया है। नासा के मुताबिक लैंडर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव से करीब 600 किलोमीटर दूर गिरा था। 17 सितंबर को LRO ने उस इलाके के ऊपर से उड़ान भरी, लेकिन शाम होने के चलते उस जगह की सही तस्वीर नहीं मिली। नासा ने कहा- अब हम विक्रम लैंडर को दोबारा अक्टूबर में खोजने की कोशिश करेंगे।
