गांजा फूंकते नजर आए थे एलन मस्क, NASA कराएगी प्रोजेक्ट्स की जांच
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Candid Chronicle
अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा बोइंग और स्पेस एक्स में सेफ्टी, वर्क कल्चर के साथ नशा मुक्त नीतियों की समीक्षा करवाएगी। आपको बता दें कि स्पेस एक्स और बोइंग दोनों कंपनियां एस्ट्रोनॉट्स को स्पेस में भेजने के लिए काम कर रही हैं। जानकारी के मुताबिक नासा ने ये आदेश स्पेस एक्स के फाउंडर एलन मस्क का वीडियो सामने आने के बाद दिया है। आपको बता दें कि एलन मस्क इंटरनेट पर प्रसारित एक शो में गांजा पीते और व्हिस्की का पैग लगाते नजर आए थे।
