कश्मीरी छात्रों पर हो रहे हमले को नेशनल कांफ्रेंस का श्रीनगर में विरोध प्रदर्शन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कश्मीरी छात्रों को निशाने बनाने के खिलाफ आज नेशनल कांफ्रेंस ने श्रीनगर में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि पुलवामा हमले के बाद देश के कई हिस्सों में कश्मीरी छात्रों को निशाना बनाया जा रहा है। वहीं कोर्ट ने कल इस पर सुनवाई करते हुए केंद्र और 10 राज्यों को नोटिस जारी किया था। जिनमें महाराष्ट्र, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, मेघालय, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड शामिल हैं।
