#MeToo: NID अहमदाबाद में शिक्षक का इस्तीफा, कैंपस में एंट्री पर लगी रोक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
NID अहमदाबाद में #MeToo से जुड़े एक मामले के चलते इंस्टीट्यूट के एक वरिष्ठ शिक्षक कृष्णेश मेहता को इस्तीफा देना पड़ा। साथ ही NID Campus में उनकी एंट्री पर भी रोक लगा दी गई है। उन्हें इंस्टीट्यूट की इंक्वायिरी कमिटी ने टर्मिनेट किया है। उनके खिलाफ यौन शोषण के आरोप साबित होने के बाद ये कार्रवाई की गई। बता दें कृष्णेश मेहता के खिलाफ छात्रों ने सेक्स और यौन संबंधों के बारे में आउट ऑफ स्लेबस जाकर बात करने के गंभीर आरोप लगाए थे।
