क्रिकेट खेलने वाले सभी देश पाकिस्तान से तोड़ लें संबंध - COA
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
वनडे वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान मैच के होने को लेकर संशय बरकरार है। इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित प्रशासकों की समिति (सीओए) के अध्यक्ष विनोद राय ने आज कहा कि पाकिस्तान को खेल समुदाय से अलग करने की जरूरत है। रंगभेद को लेकर देश की गलत नीतियों के कारण दक्षिण अफ्रीका पर भी 21 साल का प्रतिबंध लगा था। वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान मैच 16 जून को होना है। विनोद राय ने कहा, क्रिकेट खेलने वाले सभी देश पाक से सम्बन्ध तोड़ लें।
