करतारपुर कॉरिडोर: खालिस्तानी समर्थक गोपाल चावला के साथ सिद्धू और लोंगोवाल की तस्वीरें वायरल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter @mssirsa
पाकिस्तान में करतारपुर साहिब कॉरिडोर की आधारशिला रखने के कार्यक्रम में मौजूद रहे कांग्रेसी नेता नवजोत सिंह सिद्धू और SGPG प्रमुख गोबिंद सिंह लोंगोवाल विवादों में घिर गए हैं। दरअसल सिद्धू और लोंगोवाल की खालिस्तानी समर्थक गोपाल सिंह चावला के साथ मुलाकात होने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसे लेकर दोनों विरोधियों के निशाने पर आ गए हैं। विरोधियों का कहना है कि सिद्धू को पंजाब में अमन शांति की कोई चिंता नहीं है।
