नक्सलियों ने बैनर लगाकर ली गढ़चिरौली हमले की जिम्मेदारी, दी धमकी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में कल हुए नक्सली हमले में 15 सुरक्षाकर्मियों सहित 16 लोगों की मौत हुई। आज घटना स्थल से थोड़ी दूर नक्सलियों का बैनर पेड़ के सहारे लटका देखा गया। बैनर में नक्सलियों ने IED Blast के जरिए हमले की जिम्मेदारी ली। साथ ही लिखा- यहां हो रहे सड़क निर्माण-कार्य को तत्काल प्रभाव से रोका जाए। विस्फोट से पहले नक्सलियों ने एक सड़क निर्माण ठेकेदार के 25 वाहनों को भी जला दिया था.
