रोहित शेखर मर्डर केस, शक के घेरे में परिवार, पत्नी से हुई पूछताछ
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
एन.डी. तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी (40) के मर्डर के सबूत मिलने के बाद रोहित के परिवारवालों से पूछताछ शुरू हुई। आज दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने रोहित की मां उज्ज्वला तिवारी, पत्नी और उनके ससुर से पूछताछ की। कल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला घुंटने की बात सामने आई और पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया। जबकि रोहित की मां ने किसी पर शक ना जताते हुए इसे सामान्य मौत बताया था।
