घोटाले से पूर्व वनुआतु की नागरिकता लेना चाहता था नीरव मोदी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: shortpedia
PNB घोटाले का खुलासा होने से करीब 3 महीने पहले नवंबर 2017 में हीरा कारोबारी नीरव मोदी ने वनुआतु की नागरिकता लेने की कोशिश की थी। ये दक्षिणी प्रशांत महासागर का एक टापू है। नागरिकता लेने के लिए नीरव ने वनुआतु सरकार के 18 अथॉराइज्ड एजेंट में से एक के खाते में 1,40,40,000 रू. ट्रांसफर किए थे। वनुआतु सरकार को जांच में उसके खिलाफ कुछ गलत जानकारियां मिली। जिसके चलते वनुआतु सरकार ने नीरव मोदी को अपने देश की नागरिकता देने से इनकार कर दिया था।
