आज है अफ्रीका के गांधी का जन्मदिवस, बने थे पहले अश्वेत राष्ट्रपति
Kapil Chauhan
News EditorImage Credit: Shortpedia
"अफ्रीका के गांधी" कहे जाने वाले नेल्सन मंडेला का जन्म आज ही के दिन 18 जुलाई, 1918 को साउथ अफ्रीका में हुआ था। वह साउथ अफ्रीका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति बने थे। मंडेला ने बचपन से ही रंगभेद का सामना किया और उसके खिलाफ बड़ा जनआंदोलन किया। लंबे समय तक सांस की बीमारी से जूझने के बाद 95 की उम्र में 5 दिसंबर, 2013 को उनका निधन हो गया था।