नेपाल में 100 रु. से अधिक मूल्य के भारतीय नोट पर लगा बैन, ये है वजह
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
नेपाल में अब 100 रु. से उच्च मूल्य वर्ग के भारतीय नोट नहीं चलेंगे। नेपाल के केंद्रीय बैंक ने 2,000, 500 और 200 रु. के भारतीय नोटों के इस्तेमाल पर पाबंदी लगाई है। इससे नेपाल यात्रा करने वाले भारतीयों को परेशानी होगी। नेपाल राष्ट्र बैंक ने बीते दिन नेपाली यात्रियों, बैंकों और वित्तीय संस्थानों को 100 रु. से अधिक की भारतीय मुद्रा को रखने या उससे कारोबार करने पर रोक लगाई है। नेपाल में भारतीय मुद्रा काफी इस्तेमाल में लाई जाती थी।
