फीफा महिला विश्व कप में नीदरलैंड ने न्यूजीलैंड को 1-0 से हराया
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
फीफा महिला विश्व कप में नीदरलैंड ने न्यूजीलैंड को 1-0 से हराया। मैच में एकमात्र गोल स्थानापन्न खिलाड़ी जिल रूर्ड ने इंजरी टाइम में किया था। मैच में नीदरलैंड के खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड की तुलना में गोल करने के तीन गुना अधिक प्रयास किये। इस जीत के साथ ही नीदरलैंड ग्रुप ई में कनाडा के साथ शीर्ष पर पहुंच गया है। दोनों टीमों के एक-एक मैच में तीन-तीन अंक हैं।