नीदरलैंड ने भारतीय जूनियर हॉकी टीम को 2-3 से हराया
Shortpedia
Content Team
Image Credit: PTI
आठ देशों के अंडर-21 आमंत्रण टूर्नामेंट में भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम को नीदरलैंड ने 2-3 से हराया। भारत के लिए विष्णुकांत सिंह 23वें मिनट और सुदीप चिर्माको ने 37वें मिनट में एक-एक गोल किये। नीदरलैंड के लिए जिन वान डि वेने ने 5वें मिनट और 26वें मिनट में तथा डेर्क डि विल्डर ने 32वें मिनट ने गोल किये। भारत अगले ग्रुप मैच में 13 जून को स्पेन से भिड़ेगा।