अमेरिका: एक नव-नाजीवादी को अमेरिका में हुई उम्रकैद, ये था जुर्म
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अमेरिका में एक नव-नाजीवादी, 22 वर्षीय जेम्स एलेक्स फील्ड्स जूनियर को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। जेम्स को बिना पेरोल की संभावना के मिली ये सजा एक मर्डर के चलते मिली। बता दें जेम्स ने 12 अगस्त 2017 को वर्जीनिया में श्वेत वर्चस्ववादी रैली में अपनी कार प्रदर्शनकारियों के बीच घुसा दी थी, जिसमें 32 वर्षीय व्यक्ति हीथर हेयेर की मौत हुई थी और 29 लोग घायल हुए थे।
