पाक को उसके दूसरे 'घर' में हराने के बाद न्यूजीलैंड ने भांगड़ा कर मनाया जश्न
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Times Now Hindi
न्यूजीलैंड-पाकिस्तान के बीच आबू धाबी में पहला टेस्ट मैच बेहद रोमांचक साबित हुआ। गेंद-बल्ले के बीच इतना कड़ा संघर्ष कम ही देखने को मिलता है। मैच इतना नजदीक जाकर खत्म हुआ, जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की होगी। पाकिस्तान को जीत के लिए 176 रनों का लक्ष्य मिला था, लेकिन अंतिम 6 बल्लेबाज जीत के लिए बाकी 36 रन भी नहीं बना पाए। जिसके चलते न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज की और उसके बाद भंगड़ा भी किया जिसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
