ISIS मॉड्यूल मामला: NIA की हैदराबाद में 3 और महाराष्ट्र में 1 जगह छापेमारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
ISIS मॉड्यूल संगठन की तलाश में NIA ने तेलंगाना के हैदराबाद और महाराष्ट्र के वर्धा में छापे मारे। जहां हैदराबाद की 3 और वर्धा की 1 लोकेशन पर रिकार्ड खंगाला गया। अभी ये पता नहीं चला है कि NIA के हाथ क्या लगा, लेकिन हैदराबाद और वर्धा में ISIS मॉड्यूल संगठन की गतिविधियों के ठोस सबूत हैं। वहीं NIA ने पिछले साल 26 दिसंबर को UP और दिल्ली में 17 जगहों पर छापे मारकर 10 लोगों को गिरफ्तार किया था।
