कोयंबटूर में एनआईए ने की 5 जगह छापेमारी; लैपटॉप, मोबाईल, सिम कार्ड बरामद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
तमिलनाडु के कोयंबटूर में आज सुबह एनआईए की टीम ने छापेमारी की। एनआईए ने कोयंबटूर में उक्कदम, बिलाल नगर, करुम्बुकदाई समेत पांच जगहों पर छापेमारी की। इस दौरान लैपटॉप, मोबाइल फोन, सिम कार्ड और पेन-ड्राइव जब्त हुए। टीम ने उमर फारूक, सनाबर अली, समीना मुबीन, मुहम्मद यासिर, सदम हुसैन के आवासों पर छापे मारे हैं। ये लोग एनआईए के निशाने पर हैं। जिनकी एनआईए को काफी दिनों से तलाश है।
