भारत के निहाल सरीन ने जीती एशियन ब्लिट्ज़ शतरंज चैम्पियनशिप
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
भारत के 14 वर्षीय ग्रांड मास्टर निहाल सरीन ने चीन में आयोजित एशियन कॉन्टिनेन्टल ब्लिट्ज़ शतरंज चैंपियनशिप के फ़ाइनल मुक़ाबले में ईरान के अलीरेजा फिरौजा को हराकर चैंपियनशिप में जीत दर्ज की। कुछ दिन पहले ही निहाल 2600 रेटिंग छूने वाले विश्व के सबसे युवा खिलाड़ी बने थे। नौ राउंड में उन्होने 8 अंक बनाये और कुल 7 मैच जीते। महिला वर्ग में चीन की मो झाई ने खिताब जीता।