महाराष्ट्र: गणतंत्र दिवस से पहले ISIS ने दी देश में दस्तक, 9 लोग गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
महाराष्ट्र ATS ने आज 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों का आतंकी संगठन ISIS से कनेक्शन बताया जा रहा है। ATS ने 5 लोगों को औरंगाबाद और 4 लोगों को ठाणे से गिरफ्तार किया है। ये सभी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए ISIS के संपर्क में थे और देश विरोधी गतिविधियों में शामिल थे। । इन सभी 9 आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया जा सकता है। इन सभी आरोपियों से पुलिस द्वारा अभी पूछताछ की जा रही है, जहां अभी तक पहले राउंड की पूछताछ हुई है।
