UK में है PNB Scam का आरोपी नीरव मोदी, ब्रिटिश अधिकारियों ने दी जानकारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
13,500 करोड़ रुपए के पीएनबी घोटाले का आरोपी नीरव मोदी यूके में है। ब्रिटेन के अधिकारियों ने भारत को यह जानकारी दी है। विदेश राज्य मंत्री वी के सिंह ने शुक्रवार को राज्यसभा में ऐसा कहा। उन्होंने सदन में एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि नेशनल सेंट्रल ब्यूरो ऑफ मैनचेस्टर ने भारतीय एजेंसियों को बताया कि जांच में इस बात का पता चला कि नीरव यूके में रह रहा है। नीरव मोदी लंदन में अपने ज्वेलरी स्टोर के ऊपर स्थित फ्लैट में रह रहा है।
