आज राफेल बनाने वाली कंपनी में पहुंचेगी फ्रांस दौरे पर गई रक्षा मंत्री
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Deccan Chronicle
रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण इस वक्त फ्रांस के 2 दिनों के दौरे पर हैं। रक्षा मंत्री का ये दौरा दसॉ एविएशन से 36 लड़ाकू विमानों की खरीद को लेकर उठे भारी विवाद के बीच है। सीतारमण के दसॉ एविएशन के उस यूनिट पर जाने की संभावना है, जहां भारत के लिए राफेल जेट बन रहे हैं। अपनी यात्रा के उद्देश्यों पर बात करते हुए सीतारमण ने कहा कि- जहां तक दसॉ एविएशन के विजिट की बात है, तो ये एक न्यौता है और मैं खरीदार भी हूं, तो मैं जरूर जाऊंगी।
