Nokia 6.1 Plus को मिला एंड्रॉइड 9.0 (Pie), ऐसे करें अपडेट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: GSMArena
Nokia 6.1 Plus के यूजर है तो यह खबर आपके लिए है, क्योंकि कंपनी ने Nokia 6.1 Plus को एंड्रॉइड Pie का beta अपडेट देना शुरू कर दिया है। अगर अभी तक यह आपके स्मार्टफोन में रोल आउट नहीं हुआ है तो Nokia की वेबसाइट पर जाकर लेटेस्ट अपडेट ले सकते हैं। इससे पहले कंपनी ने फोन में सिक्योरिटी अपडेट दिया था। Nokia 6.1 Plus को भारत में 15,999 रुपए में बेचा जा रहा है। HMD के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर जूहो सरविकास ने ट्वीटर पर इसकी जानकारी दी है।
