Nokia X7 यानि Nokia 8.1 अगले महीने होगा लॉन्च, Android 9 Pie के अलावा और भी कई फीचर्स!
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Digit
HMD ग्लोबल के स्वामित्व वाली कंपनी Nokia जल्द ही अपना एक और स्मार्टफोन Nokia X7 यानि Nokia 8.1 को लॉन्च करने वाली है। इसके बारे में Nokia के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से पता चला है। कंपनी इस स्मार्टफोन को #ExpectMore के साथ ट्विटर पर प्रमोट कर रही है। आपको बता दें इस फोन को 5 दिसंबर को दुबई में आयोजित एक इवेंट में लॉन्च किया जाएगा। साथ ही इसके बारे में कंपनी के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर ने 15 नवंबर को एक ट्वीट के जरिए जानकारी दी है।
