ट्रंप से बातचीत फेल होने पर किम जोंग ने अपने 5 अफसरों को दी सजा-ए-मौत!
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
इस साल फरवरी में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से बातचीत असफल रहने के बाद उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग-उन ने अपने 5 अफसरों को मौत की सजा दे दी। दक्षिण कोरिया के एक अखबार चोसन इल्बो ने हाल ही में इसका खुलासा किया है। जिन अफसरों को फायरिंग स्क्वाड के सामने गोलियों से छलनी करने की सजा दी गई, उनमें उत्तर कोरिया के अमेरिका स्थित विशेष प्रतिनिधि भी थे।
