कोहरे के कारण 11 ट्रेनें और 2 ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द: Northern Railway PRO
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
उत्तर भारत में घने कोहरे का दौर शुरू हो चुका है। ऐसे में गाड़ियां घंटों देरी से चल रही हैं। कोहरे को ध्यान में रखते हुए उत्तर भारत से चलने वाली कई गाड़ियों को भारतीय रेलवे ने आज रद्द किया है। Northern Railway PRO के मुताबिक कोहरे के कारण 11 ट्रेनें और 2 ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द की गई। इसके अलावा आपको बता दें कि बहुत सी ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं जबकि कुछ रेलगाड़ियों को परिचालन कारणों के चलते रोज रद्द किया जा रहा है।
