शास्त्री की कोच पद पर नियुक्ति हो सकती है दोबारा, ये है वजह
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
बीसीसीआई के एथिक्स अधिकारी डीके जैन ने सीएसी को हितों के टकराव के मामले में नोटिस भेजा है। इस नोटिस से रवि शास्त्री की नियुक्ति भी जांच के दायरे में आ सकती है। जांच के बाद बीसीसीआई को उन्हें फिर से कोच नियुक्त करना पड़ सकता है। सीएसी में कपिल देव के अलावा शांता रंगास्वामी और अंशुमान गायकवाड़ थे। शांता ने हितों के टकराव मामले में नोटिस मिलने के बाद पद से इस्तीफा दे दिया।
