अब 'सलमान खान के बाबूजी' पर लगे यौन शोषण के आरोप
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
बॉलीवुड में यौन शोषण मामलों की पोल-खोल की मानों बाढ़ ही आ गई है और इसी बाढ़ में इस बार फंसे हैं सलमान खान के बाबूजी रहे आलोक नाथ दीक्षित। जी हां फिल्म हम आपके हैं कौन में सलमान खान के बाबूजी बने आलोक नाथ दीक्षित पर प्रोड्यूसर विनता नंदा ने यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। विनता ने 'संस्कारी' 'मुख्य अभिनेता जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए अपनी दोस्त के पति आलोक पर 90 के दशक के मशहूर शो तारा के दौरान यौन शोषण के आरोप लगाए हैं।
