अब BCCI ने बताई धोनी को टीम से बाहर करने की असली वजह!
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पूर्व भारतीय कप्तान MS धोनी को वेस्ट इंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T-20 सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं मिली है। मुख्य चयनकर्ता MSK प्रसाद ने धोनी को टीम से बाहर करने के पीछे की वजह बताई है। प्रसाद ने कहा कि सिलेक्टर्स को दूसरे विकेटकीपर की तलाश है। BCCI ने वेस्ट इंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T-20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया था। हैरानी की बात ये है कि धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट में जमने के बाद पहली बार टीम से बाहर किए गए हैं।
