अब Instagram पर भी वॉट्सऐप की तरह भेज सकेंगे वॉइस मेसेज, जल्द करें अपडेट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
Instagram अपने यूजर्स के लिए एक नया फीचर लेकर आया है। इंस्टाग्राम के इस नए फीचर के जरिए यूजर्स WhatsApp की तरह ही इंस्टाग्राम पर वॉइस मेसेज रिकॉर्ड कर अपने फ्रेंड्स और फैमिली मेंबर्स को भेज सकेंगे। बता दें कि इंस्टाग्राम का यह नया फीचर ऐंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स के लिए जारी कर दिया गया है और इसका लाभ उठाने के लिए यूजर्स को पहले अपने इंस्टाग्राम ऐप को अपडेट करना होगा। इंस्टाग्राम ने एक ऑफिशल ट्वीट जारी कर ये कन्फर्म किया है।
