अब रैचल वाइट ने साजिद खान पर लगाए संगीन आरोप, कहा- कपड़े उतरवाना चाहते थे साजिद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: FilmiBeat
पहले फिल्ममेकर साजिद खान पर जर्नलिस्ट करिश्मा उपाध्याय ने एक इंटरव्यू में सेक्शुअल हैरसमेंट के आरोप लगाए थे। करिश्मा ने ट्वीट करके भी इस बारे में अपनी बात सामने रखी है। इसके बाद एक्ट्रेस सलोनी चोपड़ा ने भी साजिद खान पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। इनके अलावा एक्ट्रेस रैचल वाइट ने भी साजिद पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। जब 'उंगली' के लिए रैचल पहली बार साजिद से मिलीं थीं, तो साजिद ने उनसे अपने कपड़े उतारने को कहा था।
