अब समंदर के नीचे लीजिए नींद, मालदीव में बना दुनिया का पहला अंडरवॉटर बंगला
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: New Atlas
जिन लोगों को पानी और अंडरवॉटर ऐडवेंचर्स पसंद हैं, उनके लिए मालदीव में बना दुनिया का पहला अंडरवॉटर विला काफी एक्साइटेड हैं। इसका स्ट्रक्चर स्टील, कंक्रीट और एक्रिलिक से बना हुआ है। इसमें दो फ्लोर हैं, एक पानी के ऊपर और एक पानी के नीचे। इस सुइट में एक साथ 9 मेहमान ठहर सकते हैं। साथ ही इसमें बटलरों के लिए क्वार्टर्स भी बनाए गए हैं। ये विला इसी साल नवंबर से शुरु हो जाएगा। यहां एक रात बिताने के लिए 50 हजार डॉलर चुकाने होंगे।
