अब नौकरी गंवाने पर भी सरकार देगी पैसा, ये है अनोखी स्कीम
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: shortpedia
सरकार ने नौकरीपेशा लोगों के लिए अहम योजना शुरू की है। जिसके मुताबिक नौकरी गंवा देने की स्थिति में भी व्यक्ति को आर्थिक मदद मिलेगी। ये मदद दूसरी नौकरी या रोजगार की तलाश के दौरान मिलेगी। सरकार बैंक खाते में राहत राशि भेजेगी। गौरतलब है कि इसका लाभ ESIC सुविधा वाले कर्मचारियों को ही मिलेगा। ESIC ने बुधवार को इस योजना को मंजूरी दी। बता दें कि ESIC ने सुपर स्पेशियलिटी उपचार का लाभ उठाने के लिए रियायत देने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है।
