सावरकर की प्रतिमा पर एनएसयूआई ने पोती कालिख, पहनाई जूतों की माला
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Social Media
दिल्ली यूनिवर्सिटी के नॉर्थ कैंपस में रातोंरात वीर सावरकर, सुभाष चंद्र बोस और भगत सिंह की मूर्तियां स्थापित की गईं थीं। आर्ट्स फैकल्टी गेट पर डूसू अध्यक्ष शक्ति सिंह ने सोमवार देर रात मूर्तियां लगवाई थीं।। अब एनएसयूआई ने इसके विरोध में वीर सावरकर की मूर्ति को जूतों की माला पहनाई और मूर्ति के मुंह पर कालिख पोती। एबीवीपी ने प्रशासन से अनुमति लिए बिना यहां मूर्तियां स्थापित की थीं।
