कालाहांडी: नौकरी ना मिलने पर हिंसक झड़प में 2 की मौत, 30 घायल, धारा 144 लागू
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
ओडिशा के कालाहांडी में वेंदाता लिमिटेड के एल्युमिनियम प्लांट के बाहर नौकरी की मांग करने आए प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प में 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि 30 से ज्यादा घायल हो गए। कंपनी के स्कूलों में अपने बच्चों के दाखिले और रिफाइनरी में स्थानीय युवकों को नौकरी देने की मांग को लेकर प्रदर्शन हो रहा था। इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है।
