उड़ीसा के मलकानगिरी में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में 5 आतंकी ढ़ेर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
ओडिशा में नक्सलियों के खिलाफ अभियान में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। नक्सल प्रभावित मलकानगिरी जिले में आज सुबह से ही सुरक्षाबलों और नक्सलियों में मुठभेड़ जारी है। इस एनकाउंटर के दौरान सुरक्षाबलों ने नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए 5 नक्सलियों को ढ़ेर कर दिया है। इससे पहले छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में पिछले हफ्ते नक्सली हमले में 2 जवान शहीद हुए थे। इसके अलावा दूरदर्शन के एक पत्रकार की भी दंतेवाडा में मौत हो गई थी।
