ओडिशा में भी Mob Lynching, काटे प्रेमी युगल के बाल, जांच जारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@ANI
झारखंड के बाद ओडिशा से भी भीड़तंत्र की तस्वीरें सामने आईं। ओडिशा के मयूरभंज में भीड़ का शिकार एक प्रेमी जोड़ा हुआ। भीड़ ने प्रेमी युगल को पकड़कर उनके बाल काटे और खरी-खोटी सुनाई। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि किस तरह भीड़ ने प्रेमी युगल को पकड़ रखा है और कैसे एक शख्स कैंची से दोनों के बाल काटता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
