भारत की हार से आहत क्रिकेट फैंस, पहले कोलकाता में मौत, अब ओडिशा में युवक ने खाया जहर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
ओडिशा के कालाहांडी स्थित सिंघाबाड़ी में एक युवक ने सिर्फ इसलिए जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की क्योंकि सेमीफाइनल में भारत न्यूजीलैंड से हार गया। अनोखे प्रशंसक संबरु भाई का फिलहाल इलाज चल रहा है। इससे पहले कोलकाता में एक क्रिकेट फैन की सदमा लगने से मौत हो गई थी, जब धोनी रन आउट हुए थे। दरअसल, इस बार प्रशंसकों को फिर से वर्ल्ड कप जीतने की उम्मीद थी।
