अमेठी-रायबरेली दौरे पर राहुल पर गरजीं स्मृति ईरानी
Kapil Chauhan
News Editor
केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने आज रायबरेली और अमेठी के कई कार्यक्रमों में शिरकत करते हुए कांग्रेस पर हमला बोला और कहा- 80 फीसद मिट्टी के मकान कह रहे हैं कि यहां के नुमाइंदों ने दिल से कुछ नहीं किया। उन्होंने राहुल गांधी की मानसरोवर यात्रा पर कहा- भक्त और भगवान के बीच आस्था का संबंध होता है। न भगवान प्रमाण पत्र मांगते हैं और न ही भक्त। आज जो प्रमाण दे रहे हैं, वे भक्ति नहीं राजनीतिक मार्ग को सशक्त करने का प्रयास कर रहे हैं।
