गौतम गंभीर के लिए ये इमोशनल मैसेज भेजकर बॉलीवुड बादशाह ने दी शुभेच्छाएं
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
क्रिकेटर गौतम गंभीर ने बीते दिन क्रिकेट के सभी फॉरमैट से संन्यास की घोषणा कर दी है। इसके बाद अब गौतम गंभीर को क्रिकेट के मैदान पर नहीं देखा जा सकेगा। गंभीर के संयास लेने पर KKR के मालिक शाहरुख ने ट्विटर पर लिखा कि मेरे कप्तान गौतम गंभीर आपके प्यार और लीडरशिप के लिए शुक्रिया। आप बहुत खास हैं और अल्लाह आपको हमेशा खुश रखे और आपको थोड़ा और मुस्कुराना चाहिए। बता दें गंभीर की कप्तानी में KKR ने 2012 व 2014 में IPL खिताब जीता था।
