चांद पर विक्रम लैंडर की सेल्फी खींचकर पृथ्वी पर भेजेगा प्रज्ञान रोवर
Shortpedia
Content Team
Image Credit: twitter
आज रात आधी रात के बाद चंद्रयान-2 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करेगा। इसके साथ ही भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश बन जाएगा। चंद्रयान के चांद पर लैंड करने के साथ ही विक्रम लैंडर रोवर से बाहर आएगा और इसके आधे घंटे बाद प्रज्ञान ऑन हो जाएगा। कुछ देर बाद प्रज्ञान रोवर विक्रम लैंडर की सेल्फी लेकर पृथ्वी पर भेजेगा। अंतरिक्ष में इस शानदार उपलब्धि के लाखों भारतीय गवाह बनेंगे।