बुलंदशहर: गौहत्या के शक में हिंसा, पुलिस इंस्पेक्टर समेत 2 की मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
बुलंदशहर में गोहत्या के शक में आज भारी बवाल हो गया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस थाने पर हमला कर दिया और जमकर तोड़फोड़ की। यही नहीं इस दौरान उपद्रवियों ने पुलिस की एक वैन में आग लगा दी। बवाल के दौरान पुलिस पर फायरिंग की गई जिसमें स्याना के पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह व एक अन्य की मौत हो गई। इस बीच एडीजी मेरठ मौके पर पहुंचे और प्रभावित इलाके में भारी पुलिसबल तैनात किया गया है। ये जानकारी जिला मजिस्ट्रेट अनुज झा ने दी।
