अब पासपोर्ट के लिए आवेदन के साथ-साथ पुलिस वेरिफिकेशन भी होगा ऑनलाइन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
देशभर में अपराध और अपराधियों का डाटाबेस क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम (CCTNS) तैयार हो चुका है और इसका इस्तेमाल शुरू हो गया है। इससे पासपोर्ट जारी करने, ड्राइवर हायर करने, डॉमेस्टिक हेल्प रजिस्ट्रेशन के साथ-साथ कार चोरी और दूसरे अपराधों की शिकायत की जा सकेगी। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के उप निदेशक प्रसून गुप्ता ने बताया है कि CCTNS के जरिए देशभर में अपराध और अपराधियों के बारे में पता लग सकता है।
