24 पैसे की मजबूती के साथ डॉलर के मुकाबले 74.15 के स्तर पर खुला रुपया
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
बुधवार को रुपया की मजबूत शुरुआत हुई है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 24 पैसे की बढ़त के साथ 74.15 के स्तर पर खुला है। हालांकि मंगलवार को रुपया अब तक के सबसे निचले स्तर पर बंद हुआ है। एक दिन में रुपए में 33 पैसे की गिरावट आई है। बता दें कि ये डॉलर के मुकाबले 74.39 के भाव पर बंद हुआ है। गौरतलब है कि रुपये में इससे पहले 52 पैसे कमजोरी आई थी। बता दें कि आकंड़ो के मुताबिक इस साल रुपये में करीब 15 फीसदी तक की कमजोरी देखी गई है।
