अब 'मंगल' पर जीवन की तलाश नहीं करेगा Opportunity Rover, 15 साल के ऐतिहासिक सफर का अंत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: NASA
मंगल ग्रह की खोज में निकले नासा के अंतरिक्ष यान Opportunity Rover के ऐतिहासिक सफर का अंत हो गया। नासा ने कल रोवर के खत्म होने का ऐलान किया। अपने 15 साल में उसने मंगल ग्रह के कई रहस्यों से परदा उठाया। पिछले साल जून महीने में मंगल ग्रह पर आए भीषण तुफान के बाद रोवर ने पृथ्वी के साथ संदेश भेजना बंद कर दिया था। इस तुफान से रोवर के ट्रांसमिशन पर बुरा असर पड़ा था। सौर ऊर्जा चालित रोवर का अंतिम संदेश 10 जून को प्राप्त हुआ था।
