प्री क्वार्टर फाइनल में हारकर यूएस ओपन से बाहर हुईं ओसाका
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
जापान की नाओमी ओसाका महिला एकल के प्री क्वार्टर फाइनल में स्विट्जरलैंड की बेलिंडा बेनसिच से सीधे सेटों में 5-7, 4-6 से हारकर अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। इस साल बेनसिच के खिलाफ तीन मैचों में यह ओसाका की तीसरी हार है। क्वार्टर फाइनल में बेनसिच का सामना डोना वेकिच और जूलिया जार्जेस के बीच होने वाले प्री क्वार्टर फाइनल के मुकाबले के विजेता से होगा।